दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग, विवाहिता को पीटकर मायके छोड़ा, ससुरालियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; महिला थाना में मुकदमा दर्ज
हाथरस 03 अक्टूबर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। सादाबाद थाना क्षेत्र के नगला भूरा निवासी मुनेश देवी ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी है। पीड़िता का आरोप है
दहेज उत्पीड़न और जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप, दो बच्चों को ले जाने की शिकायत, पिता ने बेटी के ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हाथरस 03 अक्टूबर। हाथरस गेट क्षेत्र के एक पिता ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जहर देकर जान से मारने का प्रयास करने और उसके दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने अभियोग
कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और छेड़खानी का आरोप, महिला थाना में मुकदमा दर्ज, पति, ननद और भांजे-भांजी पर दहेज उत्पीड़न के आरोप; विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत
हाथरस 03 अक्टूबर। महिला थाना में दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी का मामला सामने आया है। सासनी क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति, ननद तथा ननद के भांजे-भांजी के खिलाफ दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। विवाहिता
कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान गला कटे मरीज को इंतजार, 15 मिनट तक इंटर्न और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने संभाला, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, कमिश्नर के जाने के बाद चिकित्सकों ने संभाला मरीज
हाथरस 03 अक्टूबर। जिला अस्पताल में शनिवार को इमरजेंसी सेवाओं की प्राथमिकताओं को लेकर सवाल खड़े हो गए। आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में गंभीर हालत में पहुंचे गला कटे मरीज का उपचार शुरू होने से पहले ही चिकित्सक कमिश्नर की आगवानी में जुट गए। इस दौरान करीब 15 मिनट
लापता एक वर्षीय बच्ची बाजरा के खेत में अचेत मिली, गले पर चोट के निशान, गंभीर हालत में आगरा रेफर, माता-पिता के बीच चल रहा है विवाद; पुलिस जांच में जुटी
हाथरस 03 अक्टूबर। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला सिंघी में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब घर से लापता हुई करीब एक वर्षीय बच्ची बाजरा के खेत में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। बच्ची के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस जांच का इंतजार, फोटो में दिख रहे हथियारों की वास्तविकता और वायरल तस्वीर की नहीं हुई स्वतंत्र पुष्टि
हाथरस 03 अक्टूबर। शहर में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़ी एक तस्वीर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल फोटो में एक युवक हथियारों के साथ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लेकर युवक की पहचान समीर खान, निवासी कांशीराम कॉलोनी,
दाऊजी मेले में 4 अक्टूबर को सजेगा भव्य पंजाबी दरबार, अभिनेत्री अंजली राघव, हरियाणवी अभिनेत्री संजना यदुवंशी, पंजाबी गायक अमर संधू, मशहूर गायक मिस्टर दत्त देंगे शानदार प्रस्तुतियां
हाथरस 03 अक्टूबर। हाथरस के आराध्य एवं प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज के ऐतिहासिक मेले के 115वें आयोजन के अवसर पर रविवार, 4 अक्टूबर को भव्य पंजाबी दरबार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात 8 बजे से मेला पंडाल में शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और
हाथरस में 3055 छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति, प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे
हाथरस 03 अक्टूबर। मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा शनिवार, 3 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का जनपद हाथरस में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित की अध्यक्षता में बागला इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को
औद्योगिक विकास से सीवरेज तक मंडलायुक्त का फोकस, औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में सड़क-पानी-बिजली पर जोर, सीवरेज परियोजना 70 फीसदी पूरी, 24 एमएलडी एसटीपी से सुधरेगी शहर की सीवरेज व्यवस्था, मंडलायुक्त ने दिए जरूरी निर्देश
हाथरस 03 अक्टूबर। जनपद भ्रमण पर पहुंचे मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ओ.पी. आर्य ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति, गुणवत्ता और निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, सहायक विकास आयुक्त अलीगढ़ मंशाराम यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित के
लाफ्टर शो में उमड़ी हजारों की भीड़, बिगड़ी व्यवस्था; भगदड़ जैसी स्थिति के बाद कार्यक्रम रुकवाया
हाथरस 03 अक्टूबर। मेला श्री दाऊजी महाराज में शुक्रवार रात आयोजित लाफ्टर शो के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। कार्यक्रम स्थल के पंडाल और प्रवेश द्वारों पर भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता गया। धक्का-मुक्की के बीच लोगों को अंदर जाने में परेशानी हुई और रात करीब









