Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 सितंबर। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं फैम के संरक्षक बौहरे रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में राजकुमार कोठीवाला के प्रतिष्ठान पर व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सर्राफा व्यवसायियों ने फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का पगड़ी एवं पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सर्राफा व्यवसायियों ने आगामी मेला श्री दाऊजी महाराज के दौरान आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन में तन-मन से पूर्ण सहयोग एवं योगदान देने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह व्यापारी सम्मेलन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यापारी समाज का सम्मेलन है। उन्होंने जिले के उद्योगपतियों और व्यापारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। सुरेश अग्रवाल ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि व्यापारी और उद्योगपति भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। व्यापारियों के मान-सम्मान और हितों की रक्षा के लिए वह हर पल और हर क्षण निस्वार्थ भाव से समर्पित हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए संगठन और व्यापार मंडल की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने व्यापारियों से 27 सितंबर रविवार को दोपहर दो बजे आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने का हाथ जोड़कर अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी व्यापारियों का अपना कार्यक्रम है और प्रत्येक व्यापारी इसकी सफलता में सहभागी है। उन्होंने स्वयं को व्यापारियों का सेवक बताते हुए कहा कि किसी भी उद्योगपति या व्यापारी का उत्पीड़न, शोषण अथवा चंदा-चौथ की वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर से व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे स्थानीय उद्योगपतियों और व्यापारियों को विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श एवं संवाद का अवसर मिलेगा और व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा। कार्यक्रम में बौहरे श्री रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ, अमरेश बंसल, लोकसभा प्रभारी पंडित सत्य प्रकाश रंगीला, अरविंद वर्मा, सुमित पोद्दार, जितेंद्र कौशिक, धीरेंद्र पाठक, पवन पौरुष, दिनेश शर्मा, जीतू मारवाड़ी, बूटी बौहरे, सत्य बौहरे, बंशी वर्मा, विशाल सोनी, अभिषेक रंगीला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सर्राफा व्यवसायी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page