Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28  जून। सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनर तले रविवार को हाथरस जनपद की तीनों प्रमुख शाखाओं कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग हाथरस, राजिंदर आश्रम ग्राम वीर नगर सासनी तथा कृपाल आश्रम ग्राम पिछौती हसायन में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन के प्रमुख संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन प्रवचनों का वीडियो प्रसारण कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश सुनाया गया। अपने प्रवचनों में संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना जीवन प्रेम, सकारात्मक सोच और हर परिस्थिति में प्रसन्न रहकर जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य खुश रहना सीख लेता है, तब जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों का भी वह धैर्य और सहजता के साथ सामना कर सकता है। उन्होंने बताया कि जीवन में आने वाले दुख और कष्ट हमारे प्रारब्ध कर्मों का परिणाम होते हैं, जिनका सामना धैर्यपूर्वक करना चाहिए। महाराज जी ने ‘नाम’ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर का नाम ही शाश्वत और सत्य है, जबकि संसार की सभी वस्तुएँ अस्थायी हैं और एक दिन सब कुछ हमारी आंखों से ओझल हो जाएगा। यही जीवन का सार्वभौमिक सत्य है। रूहानी संदेश के उपरांत बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भजन-अभ्यास ध्यान किया तथा आत्मिक शांति और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हाथरस स्थित कृपाल आश्रम में समाजसेवा से जुड़े विभिन्न निःशुल्क सेवा कार्यों की भी जानकारी दी गई। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, बच्चों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, तथा जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा सेवाएं संचालित किए जाने की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page