हाथरस 28 जून । अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश सेवारत शिक्षकों पर टी ई टी उत्तीर्ण करने की बाध्यता समाप्त कराने व 27 जुलाई, 2011 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित कराने हेतु आंदोलनरत है। आज मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद हाथरस आगमन के दृष्टिगत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्र को उनके ही आवास पर जनपद की एलआईयू पुलिस ने नजरबंद रखा। इससे जनपद के बेसिक शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव शान्तिपूर्ण ढंग से अपने विरोध प्रदर्शन आयोजित करता रहा है तथा आगे भी जारी रखेगा। अन्यायपूर्ण बातों को शिक्षकों पर थोपे जाने का महासंघ विरोध करता रहेगा। आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला महामंत्री डॉ. संजय गौतम ने कहा कि इस तरह से प्रशासन शिक्षकों का मनोबल नहीं तोड़ सकता, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित होने तक महासंघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इसी श्रृंखला में शीघ्र ही सांसदों को उक्त प्रकरण को मानसून सत्र में संसद में उठाने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा । आक्रोश व्यक्त करने वालों में जिला संरक्षक अश्वनी शर्मा, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्षगण विमल शर्मा, मीनाक्षी सिंह व उमेश सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला मंत्री हेमंत कटारा, राजेंद्र लवानियाँ, जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह, जिला प्रचार मंत्री धर्मेंद्र उपाध्याय, सह जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष अग्निहोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष सासनी मनोज शर्मा, सहपऊ अजीत राना, राहुल देव सादाबाद, अंकित चौहान हाथरस, तौफीक आलम सिकन्दराराऊ आदि रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया इन 55
June 28, 2026
रविवार (28/06/2026) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
June 28, 2026
रविवार (28/06/2026) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
June 28, 2026
मामूली कहासुनी के बाद युवक व परिवार
June 28, 2026
दिनदहाड़े घर के बाहर से चोरी, सीसीटीवी
June 28, 2026
रोटरी क्लब ऑफ हाथरस गोल्ड ने मातृ
June 28, 2026
हाथरस बनेगा नया औद्योगिक हब: मुख्यमंत्री योगी
June 28, 2026
Weather
Hathras
9:12 pm,
Jun 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























