हाथरस 04 अगस्त। श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर मंजू वर्मा के निर्देशन में गृह विज्ञान विभाग द्वारा “विश्व स्तनपान सप्ताह 2026” के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन 01 अगस्त से 07 अगस्त तक किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “Breastfeeding for a Sustainable Start in Life: Strengthen What Works” है। प्रतियोगिता में गृह विज्ञान विषय की स्नातक कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्तनपान के महत्व, शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण से संबंधित आकर्षक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले स्लोगन लिखे। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को स्तनपान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी प्रोफेसर रंजना सिंह, डॉ. प्रियंका शर्मा सहित विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्री राधा अष्टमी पर कल निकलेगी श्री राधा रानी की भव्य पालकी
September 18, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्री राधा अष्टमी पर कल निकलेगी श्री
September 18, 2026
खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद,
September 18, 2026
शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध
September 18, 2026
घूरे पर भैंस उतारने को लेकर कहासुनी,
September 18, 2026
सासनी: श्री पदम प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर
September 18, 2026
परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के
September 18, 2026
चंदन का तिलक और पीले चावल देकर
September 18, 2026
Weather
Hathras
12:07 pm,
Sep 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








