
हाथरस 04 अगस्त। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद अमेठी में 10 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए आज जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल काशी नरेश यादव की देखरेख में वर्षा रानी द्वारा लिया गया। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 8 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब 05 अगस्त को अपराह्न 2 बजे से महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। चयनित खिलाड़ियों में डॉली धनगर, लवली धनगर, रचना, काजल उपाध्याय, श्वेता कुमारी, राधा, तनिष्का और साधना सिंह शामिल हैं।









