सिकन्दराराऊ 02 अक्टूबर। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, सिकंदराराऊ में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरीशंकर गुप्ता एवं श्री हरपाल यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्या रंजना कुमार एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने मां सरस्वती का पूजन किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की सराहना की। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों को मिठाई का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संध्या जादों ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सादाबाद भेजे गए नितिन कसाना, थाना हाथरस गेट के नए प्रभारी निरीक्षक बने
November 17, 2026
हाथरस में अंडा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी, 1500 ट्रे अंडे लेकर आरोपी फरार
November 17, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद भेजे गए नितिन कसाना, थाना हाथरस
November 17, 2026
मानवेंद्र हत्याकांड में छह दिन बाद भी
November 17, 2026
हाथरस में अंडा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी,
November 17, 2026
हाथरस में चोरी की वारदात, दुकान से
November 17, 2026
फेसबुक-इंस्टाग्राम आईडी हैकिंग की शिकायत पर रंजिश,
November 17, 2026
हसायन के गांव कानऊ में मारपीट, दो
November 17, 2026
ससुराल पक्ष पर युवक को आत्महत्या के
November 17, 2026
Weather
Hathras
10:48 pm,
Nov 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






