Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 जून । विकास खंड मुरसान के गांव चमरूआ में आयोजित श्रीराम कथा का समापन धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी तथा कथा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम कथा के आयोजक रामसेवक रावत (प्रधान जी) ने ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का फूल-माला पहनाकर एवं पीतांबर ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण और अनुसरण करने से जीवन के अनेक कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए, क्योंकि धर्म और संस्कार ही परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। जो व्यक्ति धर्म के कार्य करता है, समाज में उसका सम्मान और यश बढ़ता है, जबकि अधर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति अंततः विनाश की ओर बढ़ता है। इसलिए सभी को सत्य और धर्म के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, तभी जीवन सार्थक और सफल बनता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंडित देवस्वरूप शर्मा, प्रवीण रावत, मुकेश रावत, विनोद रावत, आकाश रावत, जितेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, संदीप शर्मा, रामभरोसी कौशिक, योगेश रावत (भूरा), रामअवतार रावत, सत्यदेव शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page