Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 नवंबर । श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित श्री अग्रवाल सेवा सदन में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। समारोह में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। समारोह के दौरान मनोरंजन के लिए कपल गेम्स, बच्चों के विभिन्न खेल, हाउजी और रंगारंग नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की मस्ती, महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सदस्यों के बीच हंसी-मजाक ने आयोजन को यादगार बना दिया। इसके साथ ही सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन आकर्षक आतिशबाजी के साथ हुआ, जिससे दीपावली की खुशियां और भी खास बन गईं।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और संगठन की एकता को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर समाजसेवा के साथ-साथ सदस्यों के बीच पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महामंत्री अमित गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव तायल, उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर मित्तल, मंत्री शरद बिंदल, मंत्री शशांक अग्रवाल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह का समापन सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार और आनंदमय पारिवारिक मिलन समारोह बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page