Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद (सहपऊ) 27 अक्टूबर । कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष देवा लाल का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारियों और कस्बावासियों में शोक की लहर दौड़ गई। बाजार में मायूसी छा गई। व्यापारियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे कस्बे के लिए अपूरणीय क्षति बताया। परिजनों के अनुसार, देवा लाल की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना कस्बे में पहुंचते ही व्यापारियों, परिचितों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त हो गया।

देवा लाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष होने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। कस्बे में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। इसके अलावा, कस्बे में लगने वाले मेले के आयोजन में भी वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रियता के कारण उनकी कस्बे में विशेष पहचान थी। उनके आकस्मिक निधन से व्यापार मंडल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। कस्बे के व्यापारी गजेंद्र वर्मा, कन्हैया लाल, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page