Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 जून । सहपऊ कस्बा स्थित हनुमान टीला मंदिर में एक पुजारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रारंभिक तौर पर मामले को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 51 वर्षीय दिलीप उर्फ चंदू लाला निवासी नगला सुखराम के रूप में हुई है। वह पिछले करीब आठ माह से हनुमान टीला स्थित मंदिर में पूजा-पाठ का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात मंदिर परिसर में उनका शव मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए जाने के संकेत मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ जे.एन. अस्थाना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों और अन्य तथ्यों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस के अनुसार समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page