Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस (मुरसान) 06 सितम्बर। क्षेत्र के दर्शना गांव में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण और उसकी कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीण महेश कौशिक ने हाथरस के उप जिलाधिकारी सदर को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार गांव में सड़क किनारे स्थित उक्त भूमि पेड़ लगाने के लिए आरक्षित है, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने इस जमीन पर दुकानें और मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। महेश कौशिक का आरोप है कि वृक्षारोपण के लिए आरक्षित जमीन के कुछ हिस्से को एक युवक और उसके परिवार द्वारा कथित रूप से पैसे लेकर बेच दिया गया। उन्होंने इस मामले में एक जनप्रतिनिधि की भूमिका होने का भी आरोप लगाया है और कहा है कि संबंधित जनप्रतिनिधि द्वारा आरोपियों को जमीन पर कब्जा करने में मदद की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जमीन पर कब्जा करने वाले व्यक्ति ने इसी स्थान पर व्यापारिक प्रतिष्ठान भी संचालित कर लिया है। महेश कौशिक ने एसडीएम से मांग की है कि संबंधित सार्वजनिक भूमि की पैमाइश कराकर मौके पर स्थिति की जांच कराई जाए और यदि अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। इसके साथ ही कथित तौर पर बेची गई जमीन की भी जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित कराने की अपील की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page