Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 28 अक्टूबर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत हाथरस के संजीव गोयल को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पार्टी के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विश्वदीप अवस्थी ने की। संजीव गोयल इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में विस्तारक के रूप में कार्य कर चुके हैं। संजीव गोयल को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, अरुण शर्मा और मनोज उपाध्याय, जिला महासचिव कालू पंडित, जिला सचिव अभिषेक पाठक और जय नारायण शर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ऋतु गौतम तथा जिला मीडिया प्रभारी उज्ज्वल गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने संजीव गोयल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका के लिए उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page