Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 25 नवंबर। विधानसभा सादाबाद से दो बार विधायक रहे नवाब मुस्तमंद अली खां उर्फ छाबी मियां को बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बाग वाली मस्जिद के कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उनका पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर कब्रिस्तान पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस की सलामी टुकड़ी ने अपनी राइफलें झुकाकर उन्हें सलामी दी। विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी और पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी और केशव देव चौधरी ने भी श्रद्धांजलि दी। सादाबाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक कुंवर महमूद अली खान ने उन्हें अंतिम विदाई दी। एसडीएम रितु सिरोही और पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र कृष्ण नारायण समेत कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के लोग और समर्थक भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। छाबी मियां सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए थे। क्षेत्र में उनकी पहचान इसी नाम से थी। वर्ष 1985 में उन्होंने लोकदल के टिकट पर पहला विधानसभा चुनाव जीता था। वर्ष 1989 में लोकदल का जनता दल में विलय हो गया और चुनाव चिह्न चक्र हो गया। इसके बाद छाबी मियां ने चुनाव जीतकर दूसरी बार विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page