सादाबाद 20 सितम्बर। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने कस्बे के अनिल पचौरी को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है। न्यास के अंतरराष्ट्रीय प्रभारी प्रशांत त्यागी और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्विनी कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश भला हरि जी महाराज की सहमति से यह जिम्मेदारी सौंपी। अनिल पचौरी के राष्ट्रीय मंत्री बनने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। न्यास के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही श्री कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अभियान को भी गति मिलेगी। न्यास पदाधिकारियों ने कहा कि अनिल पचौरी अपने अनुभव, ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए करेंगे। वे न्यास के सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। न्यास की ओर से बताया गया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से शाही ईदगाह को हटाने की मांग को लेकर सनातनी हिंदुओं को संगठनात्मक स्तर पर मजबूत करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अनिल पचौरी की नियुक्ति को इसी दिशा में एक अहम कदम बताया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अनिल पचौरी ने संगठन के प्रति निष्ठा से काम करने की बात कही। उन्होंने सौंपे गए दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने का भरोसा भी दिलाया
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान में धूम-धाम के साथ निकाला गया श्री जाहरवीर बाबा का डोला
September 20, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में धूम-धाम के साथ निकाला गया
September 20, 2026
सासनी में व्यापारियों ने किया भाजपा नेता
September 20, 2026
दरियापुर पुल के पास युवक से मारपीट,
September 20, 2026
81 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय युवक
September 20, 2026
सादाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच
September 20, 2026
शराब के नशे में युवकों ने युवक
September 20, 2026
एटीएम पर मदद के बहाने कार्ड बदला,
September 20, 2026
Weather
Hathras
3:34 am,
Sep 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






