सादाबाद 02 नवंबर। मथुरा अड्डा स्थित पेट्रोल पंप के निकट युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार आगरा राजमार्ग स्थित मोहल्ला बंगालपुरा निवासी राजू पुत्र दिनेश चंद्र शराब पीने का आदी था। परिजनों के मुताबिक वह कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहता था और अक्सर सड़क किनारे ही पड़ा रहता था। रविवार की देर शाम मथुरा अड्डे पर पेट्रोल पंप के निकट युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक की पहचान कराने में जुट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की पहचान के प्रयास किए। बाद में उसकी पहचान राजू के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले में अपनी अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि युवक शराब पीने का आदी था और अक्सर घर से बाहर ही रहता था। वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। उप निरीक्षक रवि प्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों द्वारा किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया और मृतक के शव को अपने साथ ले गये।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
bahsegel giriş
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
फौजी पति समेत तीन ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर
November 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
3 नवंबर को दो घंटे बाधित रहेगी
November 2, 2026
मथुरा रोड पर हादसा: 50 वर्षीय महिला
November 2, 2026
फौजी पति समेत तीन ससुरालियों पर दहेज
November 2, 2026
रूहेरी-रहना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर
November 2, 2026
दो दिन से बंद मकान में मिला
November 2, 2026
कमरे में फंदे पर लटका मिला कोल्ड
November 2, 2026
सासनी : सड़क हादसे में तीन बहनों
November 2, 2026
Weather
Hathras
11:02 pm,
Nov 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







