हाथरस 18 जुलाई। नयाबांस स्थित 1008 श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में उपाध्याय श्री 108 शिवदत्त जी महाराज एवं मुनि श्री 108 पदमदत्त जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन का संदेश देते हुए कहा कि जिस प्रकार घर का कचरा समय-समय पर बाहर निकाला जाता है, उसी प्रकार मन और मस्तिष्क में वर्षों से जमा हुए विकार, मैल और कचरे को भी निकालकर त्यागना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब नगर में कचरा गाड़ी आती है तो उसकी आवाज सुनाई देती है—”कचरा वाला आया, कचरा निकाल”। ठीक उसी प्रकार मुनिराज समाज के बीच इसलिए आते हैं कि लोगों के मन में संचित क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों को दूर कर उन्हें आत्मशुद्धि का मार्ग दिखा सकें। उपाध्याय श्री शिवदत्त जी महाराज ने अपने प्रवचन में एक प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि एक बालक अपने पिता से पूछता है कि मोक्ष मार्ग कैसा होता है। आज का बालक वैज्ञानिक सोच वाला और जिज्ञासु है। वह कहता है कि उसकी खिलौना गाड़ी पिता की गाड़ी से बेहतर है क्योंकि वह घर और रसोई तक में चल सकती है, जबकि पिता की गाड़ी केवल सड़क पर चलती है। इस पर उन्होंने समझाया कि केवल कहीं भी चल लेने से कोई वाहन हमें मंजिल तक नहीं पहुंचा सकता। सड़क पर चलने वाली गाड़ी का अपना निश्चित मार्ग होता है, जबकि वायुयान का मार्ग दिखाई नहीं देता, फिर भी वह दिशा-सूचक यंत्र के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच जाता है। उसी प्रकार मोक्ष मार्ग भी बाहरी आंखों से दिखाई नहीं देता, बल्कि मुनि और गुरु ही उस मार्ग के सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं क्योंकि वे स्वयं मोक्षमार्ग के साधक और पथिक हैं। मुनि श्री के प्रवचनों में हाथरस के साथ-साथ अलीगढ़ और आगरा से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। अलीगढ़ से आए प्रो. पी.के. जैन, सुरेशचैन जैन, अनिल कुमार जैन एवं पूनम जैन का स्वागत नयाबांस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, मंत्री यतीश जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, राकेश जैन, विजय जैन लोहिया, राजकुमार जैन, संजीव लुहाड़िया, जगवीर जैन, ममता जैन, रीता जैन एवं सरिता जैन ने माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया। इस अवसर पर मुनिराज की आहारचर्या का सौभाग्य श्री अनिल जैन गुड्डू एवं अमित जैन को प्राप्त हुआ। पाद प्रक्षालन अशोक जैन वेद, बाल पंडित विशाल जैन, अनिल जैन एवं हिमांशु जैन द्वारा संपन्न कराया गया। आयोजकों ने बताया कि उपाध्याय श्री 108 शिवदत्त जी महाराज एवं मुनि श्री 108 पदमदत्त जी महाराज के आगामी प्रवचन नयागंज स्थित 1008 नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित होंगे। कार्यक्रम में श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, अमित जैन, पंकज जैन मोबाइल, अरविंद जैन राजा बाबू, सतेंद्र जैन, आकाश जैन, गुड्डा जैन, राजा जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन, कमलेश जैन, अनूप जैन, राजेश जैन बैंक, संजीव जैन भूरा, अमित जैन लुहाड़िया, धीरज जैन सभासद, जितेंद्र जैन रेडीमेड, अतुल जैन वसुंधरा, मनीष जैन, हरविंद जैन, अनिल जैन, पवन जैन, पंकज जैन ट्रंक, जगवीर जैन, सौरभ जैन रानू, अभिषेक जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर BLS स्कूल ने
September 8, 2026
भैंस व्यापारी से मारपीट, भैंस बेचकर मिले
September 8, 2026
जलभराव और खराब रास्तों से परेशान ग्रामीण,
September 8, 2026
हसायन में पिता-पुत्री से मारपीट, कड़े से
September 8, 2026
स्कूल जाने के लिए निकला 16 वर्षीय
September 8, 2026
घर से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी,
September 8, 2026
दो दिन से बुखार से पीड़ित किसान
September 8, 2026
Weather
Hathras
6:36 am,
Sep 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










