Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अक्टूबर। जनपद में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण अभियान के अंतर्गत किया गया। इस दौरान पूरे पोषण माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पोषण माह के दौरान प्रत्येक परियोजना में सर्वाधिक आवेदन भरवाने वाली एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने वाली एक-एक आंगनबाड़ी सहायिका को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में प्रत्येक परियोजना के एक-एक विजेता को मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर से निर्गत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपनी परियोजना में सर्वाधिक आवेदन भरवाने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुरसान श्रीमती स्तुति वर्मा तथा प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, हसायन श्रीमती रेखा सिंह को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी के निर्देश

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सभी कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं के घर-घर भ्रमण कर उन्हें आवश्यक पोषण, स्वास्थ्य एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए केवल एक केंद्र तक सीमित न रहकर घर जैसा सुरक्षित, आत्मीय और अपनापन देने वाला स्थान बने। इसे सुनिश्चित करना आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिका की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के मन में आंगनबाड़ी केंद्र और कार्यकर्ती-सहायिका के प्रति अपने घर जैसा अपनापन विकसित होने तक निरंतर संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

 

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page