Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अगस्त। सहायक निदेशक मत्स्य ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत खारे जल में तालाब निर्माण एवं निवेश के लिए 33.93 हेक्टेयर क्षेत्र, मध्याकार आर.ए.एस. की 03 यूनिट, रियरिंग यूनिट निर्माण के लिए 22.667 हेक्टेयर, बैकयार्ड आर.ए.एस. की 241 यूनिट, जलाशयों में मत्स्य अंगुलिका संचयन के लिए 65,000 अंगुलिकाएं तथा पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका एवं पोषण संबंधी सहायता की 500 यूनिट परियोजनाओं के अवशेष लक्ष्यों के सापेक्ष आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल पर 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेख, पात्रता एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इच्छुक व्यक्ति कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, कक्ष संख्या-330, विकास भवन, हाथरस में किसी भी कार्यदिवस में पहुंचकर योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page