Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के गौशाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आज को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी के प्रथम हाथरस आगमन पर भव्य स्वागत एवं परिचय बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा गदा भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी का गदा भेंट कर अभिनंदन किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अपने संबोधन में देवेंद्र सिंह चौधरी ने हाथरस के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, किसान मोर्चा की आगामी कार्ययोजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों और आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी मंथन किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, प्रथम जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, भीकम सिंह चौहान जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा एवं जिला महामंत्री कप्तान सिंह, राजेश सिंह गुड्डू, अनुज चौधरी, श्रीराम कुमार वर्मा (गरुड़ ध्वजा राजा मुरसान), प्रीति चौधरी, रामवीर सिंह पूनिया, रामवीर भैया, नरेश प्रधान, भोला सिंह रावत, हमीर सिंह प्रधान, रूपेंद्र सिंह लंबरदार, रजत चौधरी, गौरव ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next News :-पुलिस के नाम पर महिला से 75 हजार रुपये की अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page