Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अगस्त। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मेंडू कस्बे के मोहल्ला सुनारान में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा एक दंपती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को छह अगस्त को दी गई तहरीर में चंद्रवती देवी पत्नी धर्मेश ने बताया कि सुबह करीब सात बजे उन्होंने अपने घर का तख्त निकालकर बाहर रखा था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पड़ोस में रहने वाले दीपक, नवीन, मदन मोहन, मनकामेश्वरी पत्नी मदन मोहन और कल्पना पत्नी दीपक एक राय होकर उनके घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने घर में घुसते ही उसके और पति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई। मारपीट में उसके पति के मुंह, जबड़े, कान, कमर और सिर में चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दंपती को आरोपितों से बचाया। तहरीर के अनुसार, आरोपित जाते समय धमकी देकर गए कि यदि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भयभीत है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page