Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अक्टूबर । जनपद में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ितों की ठगी गई धनराशि वापस दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदपा की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मोबाइल हैकिंग के जरिए हुई साइबर ठगी के मामले में पीड़ित के 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताते हुए टीम की सराहना की। पुलिस के अनुसार, ग्राम कपूरा, थाना चंदपा निवासी नरेश कुमार पुत्र दयाल ने थाना चंदपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 20,000 रुपये निकल गए थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने साइबर ठगी से संबंधित मामले में प्रयास किए और पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराई।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना चंदपा की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के 20 हजार रुपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की और साइबर क्राइम पुलिस टीम की सराहना की।

हाथरस पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना बैंक खाता नंबर, यूपीआई पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर सहित अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। पुलिस ने कहा कि साइबर फ्रॉड या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में थाना चंदपा की साइबर क्राइम पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page