Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 सितम्बर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने जलेसर रोड स्थित गंदा नाला की ओर से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र मुकेश निवासी ब्लॉक 10, काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 413/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सतेन्द सिंह राघव मय पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page