सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 अक्टूबर। जनपद के विकास खंड हसायन क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ शुरू हुई तेज मूसलाधार बारिश ने खेतों में खड़ी और कटकर पड़ी धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को आशंका जताई कि इस तेज मूसलाधार बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहा, तो धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। वर्तमान में खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान पककर तैयार खड़ी है। क्षेत्र के गांवों में किसान मजदूरों और हार्वेस्टर कंबाइन मशीनों की मदद से धान की कटाई और निकासी में जुटे हुए हैं। वहीं, कई खेतों में धान की फसल कटकर पड़ी हुई है। ऐसे में अचानक मौसम परिवर्तन और बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्याय पंचायत श्रीनगर क्षेत्र के कई गांवों में धान की फसल प्रभावित होने की आशंका हसायन क्षेत्र की न्याय पंचायत श्रीनगर के अंतर्गत नगला आल, नगला दली, हैथा रघुनाथपुर, रसूलपुर, बाण अब्दुलहईपुर सहित आसपास के कई गांवों में कहीं धान की फसल पककर खड़ी है, तो कहीं कटाई का कार्य चल रहा है। कुछ खेतों में कटी हुई धान की फसल पड़ी होने से किसान मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।और इस बारिश से धान की फसल खराब होने की आशंका से किसान सदमे पड गई है। किसान नेम सिंह, राजेश, कृष्ण कुमार,संजय कुमार, योगेश, राजवीर, जगेंद्र, हरिओम और गौरव आदि ने बताया कि इस समय धान की फसल काफी मात्रा में पककर तैयार है। मजदूरों और हार्वेस्टर कंबाइन मशीनों के माध्यम से कटाई की जा रही है। अचानक तेज हवा तेज मूसलाधार बारिश शुरू होने से कटाई का काम प्रभावित हो गया है। यदि बारिश तेज हुई या लगातार जारी रही, तो खेतों में कटी पड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचेगा । वहीं, खेतों में खड़ी पकी फसल भी प्रभावित होने का खतरा है।और वर्तमान में आगामी रबी की बुवाई पर भी पड़ सकता हैअसर और कुछ किसानों के द्वारा आगामी सरसों की फसल की बुबाई शुरू हो गई है वह इस बारिश के कारण लेट बुबाई होगी और जिन खेतों में सरसों की फसल की बुबाई हो चुकी है वह खराब हो जाएगी। किसानों के अनुसार, आगामी रबी सीजन की प्रमुख फसल सरसों की बुवाई की तैयारी भी कई स्थानों पर चल रही है, जबकि कुछ खेतों में बुवाई का कार्य शुरू हो चुका है। ऐसे में मौसम में अचानक आए बदलाव से धान की कटाई के साथ-साथ आगामी फसलों की तैयारी भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल क्षेत्र के किसान आसमान की ओर नजरें लगाए हुए हैं और मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द मौसम नहीं खुला और बारिश बढ़ी, तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है तथा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
धान की अत्यधिक आवक के चलते 16 अक्टूबर को हाथरस मंडी बंद रहेगी
October 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
धान की अत्यधिक आवक के चलते 16
October 15, 2026
हाथरस में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने
October 15, 2026
सिकंदराराऊ : स्विफ्ट कार की टक्कर से
October 15, 2026
मुरसान : नाश्ते के पैसे मांगने पर
October 15, 2026
मुरसान : खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी
October 15, 2026
मुरसान : आय प्रमाण पत्र के आधार
October 15, 2026
सादाबाद : एक दिन के लिए रागिनी
October 15, 2026
Weather
Hathras
8:48 pm,
Oct 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









