Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 20 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकदाशी तिथि पर शुकवार बीस नवंबर को देवोत्थान {देव  उठनी} एकादशी का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति,आस्था के साथ वैदि परंपरा की रीति रिवाज के अनुसार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।वैदिक सनातन धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री हरि  भगवान विष्णु आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से लेकर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तक लगातार चार महीने की योगनिद्रा में चले गए।योग निद्रा से एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु जी क्षीर सागर में जाग गए।देवोत्थान एकादशी के पर्व पर कस्बा व देहात क्षेत्र में सुबह से ही तैयारियां कर बाजारों में जरूरी साज सज्जा के अलावा भगवान के भोग की विभिन्नन्वस्तुओ सिघाडा,गोभी,बंदगोभी,गन्ना,की खरीददारी कर शाम को घर घर के आंगन महिलाओं ने देवो की विभिन्न आकृति उकेरी।शाम होते ही घर घर में पूजा अर्चना के साथ उठो देव बैठो देव पाउंरिया चटकाओं देव के स्वर वातावरण में गूंजयमान हो गए।देवोत्थान एकादशी पर आसमान में सतरंगी छटा बिखरने वाली रंग बिरंगी आतिशबाजी पटाखा भी चलाए गए।देवोत्थान एकादशी पर  मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई। सुबह से ही घरों में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।महिलाओं ने घरों में देव स्थानों की साफ-सफाई कर उन्हें सजाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घर-घर भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। देवउठनी एकादशी के साथ ही अब शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page