Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जुलाई। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तहसीलदारों के स्थानांतरण किए गए हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत हाथरस सदर, सिकंदराराऊ और सादाबाद तहसीलों में नए तहसीलदारों की तैनाती की गई है। हमारा हाथरस को मिली जानकारी के अनुसार, हेमंत चौधरी को हाथरस सदर का नया तहसीलदार बनाया गया है। वहीं, लक्ष्मी नारायण बाजपेई को सिकंदराराऊ तहसील का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सोनू बघेल को सादाबाद तहसील का नया तहसीलदार बनाया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन तबादलों को राजस्व कार्यों में तेजी लाने और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए तहसीलदार जल्द ही अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालेंगे।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page