Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 30 अक्टूबर। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी में गुरुवार रात खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान बृजभूषण (45) पुत्र रनवीर निवासी गांव रुहेरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि बृजभूषण गांव में मजदूरी करता था। गुरुवार रात वह गांव के ही एक पड़ोसी के ट्रैक्टर पर सवार होकर उसके खेत में जुताई करने गया था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देर रात परिजनों को हादसे की जानकारी मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page