Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 नवंबर। आगरा रोड स्थित लहरा बगीची के निकट संचालित डी-वाइन स्पा सेंटर पर रविवार रात पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। अनैतिक गतिविधियों की आशंका और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने स्पा सेंटर के कमरों, रजिस्टर और अन्य व्यवस्थाओं की जांच करते हुए संचालक समेत तीन लोगों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, रविवार रात नायब तहसीलदार वैष्णवी शर्मा, महिला थाना प्रभारी रितु तोमर और कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव पुलिस टीम के साथ डी-वाइन स्पा सेंटर पहुंचे। टीम ने सेंटर के अंदर पहुंचकर अचानक जांच शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद स्पा सेंटर के संचालक, एक युवक और स्टाफ की एक युवती से पूछताछ की गई।

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं मिले। इसको लेकर अधिकारियों ने संचालक से जानकारी जुटाई। टीम ने सेंटर के कमरों, रजिस्टर और अन्य व्यवस्थाओं को भी खंगाला। अचानक हुई पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई को देखकर आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

इस संबंध में कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव ने बताया कि स्पा सेंटर पर की गई जांच के दौरान कोई भी अनैतिक गतिविधि होती हुई नहीं मिली है। हालांकि, सेंटर के संचालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान संचालक सहित तीन लोगों से पूछताछ की गई है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page