
हाथरस 16 नवंबर। नगर से सटे ढकपुरा के पास स्थित कल्याण गढ़ी के खेतों में जंगली सूअर दिखाई देने से क्षेत्र में हलचल मच गई। खेतों में जंगली सूअरों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों और किसानों में चिंता बनी हुई है। आबादी के नजदीक जंगली सूअरों के पहुंचने से लोगों को फसलों के नुकसान और संभावित खतरे की आशंका है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।










