Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 नवंबर। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन तथा उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के कुशल मार्गदर्शन में 12 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम ने जिले में देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ विभिन्न फुटकर मदिरा दुकानों पर पहुंचकर दुकान में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया। इस दौरान रैंडम आधार पर मदिरा की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर उनकी प्रमाणिकता का सत्यापन भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान शराब विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मदिरा की बिक्री POS मशीन के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही की जाए। किसी भी स्थिति में बिना स्कैन किए मदिरा की बिक्री न की जाए तथा शत-प्रतिशत बिक्री POS मशीन के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य मदिरा की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखना, अवैध बिक्री पर अंकुश लगाना और सरकारी राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page