Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अक्टूबर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की अत्यधिक आवक के चलते मंडी स्थल पूरी तरह भर गया है। इसके कारण मंडी में ट्रकों की लोडिंग नहीं हो पा रही है। स्थिति को देखते हुए मंडी प्रशासन ने 10 और 11 अक्टूबर को किसानों द्वारा बिक्री के लिए लाई जाने वाली धान सहित समस्त कृषि उपज के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। मंडी समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 9 अक्टूबर को धान की अत्यधिक आवक के कारण मंडी परिसर में जगह की कमी हो गई है। इसके चलते कृषि उपज के परिवहन और ट्रकों की लोडिंग में परेशानी आ रही है। इस व्यवस्था के तहत 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को मंडी में धान सहित किसी भी कृषि उपज की आवक नहीं होगी। मंडी का संचालन 12 अक्टूबर को रात्रि 1 बजे से पूर्व की तरह शुरू हो जाएगा।

किसानों और व्यापारियों से अपील

मंडी प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों का ध्यान रखते हुए अपनी कृषि उपज मंडी में लाने की योजना बनाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी में आवक अस्थायी रूप से बंद रखने का उद्देश्य परिसर में जमा कृषि उपज के निस्तारण और ट्रकों की लोडिंग व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराना है। किसानों और व्यापारियों से अनुरोध है कि मंडी में उपज लाने से पहले निर्धारित समय-सारिणी का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page