सादाबाद 01 मई । कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर में दिनदहाड़े एक लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने अज्ञात महिला के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। ग्राम ऊघई निवासी अजीत कुमार पुत्र राधेश्याम ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक शाखा सादाबाद का खाताधारक है। 16 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वह अपने पिता के साथ बैंक पहुंचे थे। उन्होंने चेक के माध्यम से 2 लाख 3 हजार रुपये की नकदी निकाली थी। बैंक से पैसे निकालने के बाद जब वह घर पहुंचे और बैग की जांच की, तो पाया कि उसकी चेन आधी खुली हुई थी और उसमें से एक लाख रुपये गायब थे। उन्हें शक हुआ कि बैंक परिसर में ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग से नकदी चोरी कर ली। पीड़ित अजीत कुमार उसी दिन वापस बैंक पहुंचे और पुलिस की मदद से बैंक मैनेजर के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक अज्ञात महिला उनके बैग की चेन खोलकर पैसे निकालते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। अजीत कुमार ने बताया कि वह एक किसान हैं और उन्होंने यह धनराशि आलू की खुदाई करने वाले मजदूरों को भुगतान करने के लिए निकाली थी। रकम चोरी होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा प्रभारी अंकित चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
दुष्कर्म पीड़िता ने जेएन मेडिकल कॉलेज में
May 1, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से
May 1, 2026
मुरसान : सडक दुर्घटना में बाइक सवार
May 1, 2026
मुरसान हत्याकांड : बेटे को निर्दोष बता
May 1, 2026
बिजली न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने
May 1, 2026
Weather
Hathras
1:49 am,
May 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























