Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मई । चंदपा के गढ़ी कछवाह गांव में बुधवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महाराज सिंह के स्वजन के मुताबिक शराब की लत को आत्महत्या की वजह बताया है। बुधवार की रात्रि नरेंद्र ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह जब परिवार के सदस्यों ने खिड़की से उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और गांव में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। स्वजन ने बताया कि नरेंद्र मजदूरी का काम करता था। पिछले कुछ समय से वह अत्यधिक शराब पीने लगा था। नशे की लत के चलते घर में आए दिन कलह होती थी। नरेंद्र अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page