सिकंदराराऊ 02 नवंबर । कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में आज सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान की रोटावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, खेड़ा सुल्तानपुर निवासी 35 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह रविवार की सुबह अपने खेत में रोटावेटर चला रहा था। इसी दौरान रोटावेटर पर चढ़ते समय उसका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह मशीन की चपेट में आ गया। रोटावेटर चलते रहने के कारण विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने तुरंत वाहन रोका और ग्रामीणों की मदद से विक्रम सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
										Check latest article from this author !
																					
												
													
												
												
													
											
																					
												
													
												
												
											
																					
												
													
												
												
													
											
																													
								
												हसायन : शहबाजपुर में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, पुलिस से की शिकायत
November 4, 2025
												
												
												हसायन : जनसेवा केन्द्र के संचालनकर्ताओं ने किया कोतवाल का स्वागत
November 4, 2025
												Related Posts
Recent Posts
हसायन : शहबाजपुर में युवक का रास्ता
                                    November 4, 2025                                
                            हसायन : गेंहू के खेत में घुसा
                                    November 4, 2025                                
                            हसायन : जनसेवा केन्द्र के संचालनकर्ताओं ने
                                    November 4, 2025                                
                            दौड़ लगाने गए युवक से मारपीट, घर
                                    November 4, 2025                                
                            गोवा से थार लेने गए कपिल का
                                    November 4, 2025                                
                            सिकंदराराऊ : युवती ने लगाया इंस्टाग्राम पर
                                    November 4, 2025                                
                            आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर होगी सख्त
                                    November 4, 2025                                
                            
		Weather	
	
			Hathras		
		
		
					
								7:13 pm,  
				
								Nov 4, 2025
				
			
		
	
		clear sky	
				
										
				
				
					23 %				
			
						
			
						
				
										
				
				
					1013 mb				
			
						
			
						
				
										
				
				
					9 mph				
			
						
							
			
								Wind Gust:
			
			
				9 mph			
		
				
		
				
			
								Clouds:
			
			6%
		
				
		
				
			
								Visibility:
			
			10 km
		
				
				
			
								Sunrise:
			
			6:39 am
		
		
			
								Sunset:
			
			6:20 pm
		
			
					Weather from OpenWeatherMap			








				
				
								
								
																											
            
					
					
					



