Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जुलाई 2026। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत तहसील सदर के ग्राम हतीसा भगवन्तपुर में निर्माणाधीन अटल कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने लेआउट प्लान के माध्यम से परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद जनपद हाथरस को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अत्याधुनिक अटल कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस की सौगात मिलेगी, जिससे विभिन्न शासकीय, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page