Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/अलीगढ 31 जुलाई। अलीगढ़ के हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हाथरस जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में बागला इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा एवं रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका साधना यादव के नेतृत्व में हाथरस की टीम ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बैडमिंटन और टेबल टेनिस सहित कुल 11 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। बैडमिंटन की 19 वर्षीय बालक वर्ग में बागला इंटर कॉलेज के माधव गोयल एवं के.एल. जैन इंटर कॉलेज के प्रवीण नारायण दुबे, 17 वर्षीय बालक वर्ग में बागला इंटर कॉलेज के अभि वर्मा, 14 वर्षीय बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी के तन्मय, हृदयांश शर्मा एवं पुनीत उपाध्याय, 14 वर्षीय बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की सभ्यता शर्मा तथा रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की अनम, जबकि 19 वर्षीय बालिका वर्ग में रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की परी कश्यप एवं आरूषि का चयन हुआ। वहीं 14 वर्षीय बालक वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मलखान सिंह इंटर कॉलेज, ठुलाई के खिलाड़ी का भी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। चयनित सभी खिलाड़ी अब बरेली में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हाथरस जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ तथा खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए राज्यस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page