सादाबाद 29 जनवरी । क्षेत्र के ग्राम पल्हावत निवासी 23 वर्षीय राहुल कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पेशे से ट्रक चालक था। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अलीगढ़-मेरठ हाईवे पर हुई। राहुल अपने ट्रक का डीजल खत्म हो जाने के बाद पैदल सड़क पार कर डीजल लेने जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल राहुल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। राहुल की मौत की सूचना पल्हावत गांव पहुंचते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। परिजन तुरंत अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। राहुल की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में गम का माहौल है। बताया गया है कि राहुल अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। उसकी मृत्यु से परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
लाड़पुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा
May 1, 2026
मजदूर दिवस पर कांग्रेस नेता ने नाले
May 1, 2026
जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड ने मजदूर
May 1, 2026
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री सिद्ध गोपाल सेवा
May 1, 2026
शादी में ले जाने के विवाद में
April 30, 2026
पुश्तैनी कमरे के निर्माण पर बुजुर्ग व
April 30, 2026
Weather
Hathras
8:04 pm,
May 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























