Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अप्रैल।हाथरस गेट के गांव ढकपुरा निवासी जगदीश प्रसाद जब अपने पुश्तैनी जर्जर कमरे का पुनर्निर्माण करा रहे थे, तभी गांव के ही रविंद्र उपाध्याय, हरिशंकर, हर्ष और दो अज्ञात लोगों ने सरिया, डंडा और गैंडासा लेकर उन पर हमला बोल दिया. आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए निर्माणाधीन दीवार का हिस्सा तोड़ दिया और विरोध करने पर बुजुर्ग जगदीश प्रसाद व उनकी पुत्रवधू सपना को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर पीटा. मोहल्ले के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़ित की तहरीर के आधार पर हाथरस गेट पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page