Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अप्रैल । हाथरस के ट्रांसपोर्टरों की 27 साल पुरानी मांग अब पूरी होने की ओर है, जिसके तहत गुरुवार को एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद और हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गांव नहरोई में बंबा के किनारे ट्रांसपोर्ट नगर के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा ने बताया कि शहर के नजदीक और बाईपास से बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण सभी ट्रांसपोर्टरों ने इस स्थल पर अपनी सर्वसम्मति जताई है. जमीन चयन की इस प्रक्रिया से ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में भारी खुशी है और उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस स्थान पर ट्रांसपोर्ट नगर स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए. मुआयना के दौरान एआरटीओ के साथ अमित बंसल, राहुल गुप्ता, अरुण जैन और राजू मलिक सहित कई प्रमुख ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page