Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 09 मई । मंगलायतन विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रसायन विज्ञान-बायोटेक्नोलॉजी के समन्वय पर आधारित पुस्तक ‘कोड टू कंपाउंड: एआई-ड्रिवन इनोवेशंस इन केमिस्ट्री एंड बायोटेक्नोलॉजी’ का विमोचन कुलपति प्रो. पीके दशोरा द्वारा किया गया। यह पुस्तक विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के प्रो. दिनेश कुमार शर्मा, बायोटेक्नोलॉजी विभाग की डा. सोनी सिंह और डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन के विभागाध्यक्ष डा. लव कुमार द्वारा संपादित की गई है। पुस्तक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और कम्प्यूटेशनल साइंस के माध्यम से रसायन विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी में हो रहे नवाचारों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि यह पुस्तक आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि एआई आधारित शोध आने वाले समय में रसायन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। पुस्तक के संपादकों ने बताया कि इसमें केमइन्फॉर्मेटिक्स, बायोइनफॉर्मेटिक्स, ड्रग डिस्कवरी, एंजाइम इंजीनियरिंग, मटेरियल साइंस और सतत जैव प्रौद्योगिकी प्रक्रियाओं जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के शोध अध्याय शामिल हैं। यह पुस्तक शोधार्थियों, शिक्षकों और उद्योग जगत के पेशेवरों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका सिद्ध होगी। प्रो. आरके शर्मा, प्रो. राजेश उपाध्याय ने ने इसे शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page