Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र में आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सास और दामाद को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहपऊ के गढ़ी रूस्तम निवासी नोशे खां पुत्र मुन्नालाल अपनी सास मजीदन पत्नी हसीब खां निवासी नगला अमर सिंह, एटा को बाइक से दवा दिलाने के लिए आगरा ले जा रहे थे। जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गीगला गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाईवे एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला मजीदन की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। नोशे खां का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page