Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं एस०आई०एस० (इंडिया) लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में जनपद हाथरस में सुरक्षा कार्यों हेतु अभ्यर्थियों के पंजीकरण, प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षणोपरांत रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास खंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों की तिथियां एवं स्थान इस प्रकार हैं:

  • खंड विकास कार्यालय मुरसान – 20 व 21 अप्रैल 2026
  • खंड विकास कार्यालय सहपऊ – 22 व 23 अप्रैल 2026
  • खंड विकास कार्यालय हसायन – 24 व 25 अप्रैल 2026
  • खंड विकास कार्यालय सासनी – 27 व 28 अप्रैल 2026
  • खंड विकास कार्यालय सिकंदराराऊ – 04 व 05 मई 2026
  • खंड विकास कार्यालय सादाबाद – 06 व 07 मई 2026
  • खंड विकास कार्यालय हाथरस – 08 व 09 मई 2026

जिला सेवायोजन अधिकारी ने अनुरोध किया है कि सभी विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को इन शिविरों की जानकारी ग्राम प्रधानों के माध्यम से, व्हाट्सएप ग्रुप या एडीओ (पंचायत) के जरिए दी जाए, ताकि अधिक से अधिक युवक-युवतियां इन शिविरों में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और रोजगार के अवसर हासिल कर सकें। प्रशासन द्वारा संस्था को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिससे शिविरों का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page