Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 03 मई । मथुरा-वृंदावन क्षेत्र से 21,000 हस्ताक्षरों के साथ शुरू हुई जनजागरण यात्रा रविवार को सादाबाद पहुंची। गौसेवकों ने इसका जोरदार स्वागत किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पवित्र ब्रज क्षेत्र को मांस एवं मदिरा से मुक्त कराना है, ताकि यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखा जा सके। यात्रा समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ लोगों को ब्रज की पावन परंपराओं और मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाने का कार्य कर रही है। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा इस अभियान को भरपूर समर्थन मिल रहा है। कस्बे में गौ सेवक जतिन सारस्वत ने इस यात्रा का स्वागत एवं सम्मान करते हुए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि की पवित्रता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है और इस प्रकार के जनआंदोलन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं। यह यात्रा आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जोड़ने और इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी। इस यात्रा में जग्गा ठाकुर, बबन्डर बाबा, अमित शर्मा, योगी राजपूत, अग्निवे चौधरी, योगवीर चौधरी, जतिन सारस्वत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page