Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अप्रैल । शहर के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आया एक परीक्षार्थी रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा (मथुरा रोड) निवासी अनुज कुमार पुत्र मोहनलाल नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और शनिवार को आयोजित होने वाली होमगार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था। अलीगढ़ से रोडवेज बस द्वारा हाथरस पहुँचने पर जैसे ही वह ओवरब्रिज पर बस से उतरा, उसी बस की चपेट में आ गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया।

हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल अनुज को तत्काल बागला संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षार्थी की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात सुचारू कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page