Hamara Hathras

Latest News

हाथरस २० अप्रैल। जेसीआई हाथरस स्पार्कल द्वारा आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गांव बिसाना स्थित माँ तारागढ़ मंदिर पर सोडा शिकंजी का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में ठंडक और राहत प्रदान करने वाली सोडा शिकंजी पाकर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस सेवा कार्य से सभी सदस्यों को भी विशेष आत्मसंतोष प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने सेवा और समर्पण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page