Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अप्रैल । शहर के मोहनगंज स्थित ओम साईं इंडेन गैस सर्विस द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा और जागरूकता हेतु एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में गैस की किल्लत से जूझ रहे आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए एजेंसी ने 5 किलोग्राम एफटीएल (FTL) गैस सिलेंडर वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान के तहत मुख्य रूप से उन उपभोक्ताओं को लक्षित किया गया, जिनके पास अभी तक स्थायी गैस कनेक्शन नहीं है और जो गैस की सुविधा के लिए परेशान हैं। उन्हें मौके पर ही 5 किग्रा एफटीएल सिलेंडर उपलब्ध कराए गए और नए गैस कनेक्शन लेने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक भी किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए, भीषण गर्मी को देखते हुए एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं के लिए ठंडे पानी और टेंट की विशेष व्यवस्था की गई। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एजेंसी के बाहर एक स्टॉक बोर्ड भी लगाया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को उपलब्ध गैस स्टॉक की वास्तविक जानकारी मिल सके और किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति न रहे। वितरण के साथ-साथ उपभोक्ताओं को गैस के सुरक्षित उपयोग और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एजेंसी की प्रोप्राइटर श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों तक रसोई गैस की पहुंच आसान बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page