Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अप्रैल । जिले में पुलिस प्रशासन की तमाम सख्ती और कार्रवाई के दावों के बावजूद सट्टा माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके ‘लाला के नगला’ में खुलेआम सट्टे का खेल संचालित हो रहा है, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सट्टे के अड्डे पर लोगों की भीड़ और सट्टे की पर्चियां कटते हुए साफ देखी जा सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र से सट्टे का वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी कई बार वीडियो वायरल हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से की गई छिटपुट कार्रवाइयों का इन माफियाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। क्षेत्र में सट्टा माफिया इतने बेखौफ हैं कि उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं है। सदर कोतवाली पुलिस की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार से न केवल क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि आसपास की युवा पीढ़ी भी इसकी गर्त में समाती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page