सादाबाद 05 फरवरी । बिसावर में 14 फरवरी को वीर गोकुला जाट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस संबंध में शुक्रवार को वरिष्ठ रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी के बिसावर स्थित प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय लोकदल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विधायक सहित जिले और क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में केंद्रीय मंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आगमन को लेकर चर्चा की गई। संभावित लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तार से मंथन हुआ। आगरा व अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति को देखते हुए मंच व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। निर्णय लिया गया कि मंच पर बैठने की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए एक समानांतर मंच बनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वीआईपी मंच को डी-घेरे में कवर किया जाएगा, जिसमें केवल अधिकृत व्यक्ति और मीडियाकर्मी ही प्रवेश कर सकेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात बाधित न हो, इसके लिए पार्किंग के अलग-अलग स्थान चिह्नित किए जाएंगे। हैलिपैड पर जयंत चौधरी के स्वागत के लिए भी दिशा-निर्देश तय किए गए। वहां केवल पार्टी द्वारा नामित पदाधिकारी ही मौजूद रहेंगे।बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भव्य और पूरी तरह व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया। बैठक में विधायक गुड्डू चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान और पूर्व प्रधान चौधरी विजयपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बंदरों को पकड़ने के आदेश पर नहीं
February 5, 2026
उत्तरप्रदेश में सीएम योगी ने लगाई चाइनीज़
February 5, 2026
हाथरस के नगला प्रेमा व लहरा गांव
February 5, 2026
मां की फटकार से आहत युवक ने
February 5, 2026
शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में
February 5, 2026
सासनी में अलग-अलग सड़क हादसों में एक
February 5, 2026
खेतों में घूम रहे मोर पर कुत्तों
February 5, 2026
Weather
Hathras
10:34 pm,
Feb 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













