Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 फरवरी । श्री दाऊजी महाराज हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा आगामी 7 फरवरी को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर आज सम्मेलन स्थल पर विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने डीआरबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर पहुंचकर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। भूमि पूजन एवं हवन-यज्ञ का आयोजन विद्वान आचार्य दिनेश अग्निहोत्री के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर संघचालक डॉ. पी.पी. सिंह ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, आपसी एकता को मजबूत करना और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना है। उन्होंने जनपद के सभी हिन्दू परिवारों से 7 फरवरी को आयोजित होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम में नगर प्रचारक शिवम, विभाग योग प्रमुख हजारी लाल, नगर कार्यवाह भानु, सह नगर कार्यवाह टिंकू राणा, राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, नगर सह धर्म जागरण प्रमुख शुभम एलानी, राजू राणा, दीप्ति वार्ष्णेय, रूबी वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, ऋतु गौतम, डिम्पल वार्ष्णेय, प्रिया मित्तल, कल्पना वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, ईशा वर्मा, पिंकी शर्मा, इंदिरा जायसवाल, मंजू वार्ष्णेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सम्मेलन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page