सादाबाद 31 जनवरी । थाना सहपऊ पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला बिसी में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना का पर्दाफाश किया। दिनांक 29 जनवरी 2026 को घर के सभी लोग भागवत सुनने गए थे, इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा अलमारी में रखे आभूषण और नगदी चोरी कर ली गई थी। वादी श्री ओमप्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर थाना सहपऊ पर मु0अ0सं0 15/2026 धारा 331(3)/305 बी0एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सहपऊ श्री मयंक चौधरी के नेतृत्व में गठित टीमों ने ग्राउंड इंटेलिजेंस, टेक्निकल साक्ष्य और लाभप्रद सूचनाओं के आधार पर मात्र 24 घंटे में दो आरोपियों – प्रियांश कुमार पुत्र शीश पाल सिंह निवासी ग्राम रजावल, थाना गोंडा, अलीगढ़ और अजय कुमार पुत्र प्रेम पाल सिंह निवासी ग्राम नगला बिसी, थाना सहपऊ – को गढी रमजू सादाबाद रोड से गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी की 03 अंगूठी, 01 मंगलसूत्र, 01 चैन (पीली धातु) और 400 रुपये नगद बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में चोरी की घटना करना स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने यह अपराध शौक-मौज के लिए किया था। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद थाना सहपऊ पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
मुरसान : मारपीट करने के आरोप में
May 2, 2026
मुरसान : दो नाबालिग चचेरे भाइयों के
May 2, 2026
मुरसान : युवक की बाइक और जेब
May 2, 2026
मुरसान : पूर्व प्रधान के दो बेटों
May 2, 2026
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक
May 2, 2026
लोडर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम
May 2, 2026
मोहल्ले में दबंगों ने युवक को पीटा,
May 2, 2026
Weather
Hathras
6:51 am,
May 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















